ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान सीएम ने दिया सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश

दुर्ग – भिलाई । न्यू सर्किट हाउस में चल रहे कलेक्टर्स-एसपी कांफ्रेंस के दौरान भू-माफियाओं के खेल की खबर सरकार तक पहुंच गई है। दुर्ग- भिलाई में भू-माफियों के सरकारी से लेकर निजी जमीन तक पर कब्जा करने की शिकायतों पर सीएम विष्णुदेव ने नाराजगी जाहिर की।

राजस्व मामलों की समीक्षा

राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर के साथ ही बाकी जिलों में भी भूमाफियों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन प्रदेशभर में जमीनों पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसमें राजस्व और पंजीयन विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत की खबरें हैं।

भूमाफियाओं को लेकर शिकायतें

भूमाफियाओं को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें दुर्ग – भिलाई में है। सीएम विष्णुदेव ने जमीनों पर कब्जा की शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर और एसपी को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी राजस्व विभाग मॉनिटरिंग भी करेगी।

कार्रवाई की जानकारी

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से दुर्ग – भिलाई के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button