ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

लोगों का सेहत का फिक्र कर स्वालंबी बनी महिलाएं- दोना पत्तल से कारोबार की शुरूआत

रिसाली | स्वयं का कारोबार शुरू करने का सपना हर व्यक्ति का होता है, किन्तु पैसा कमाने के लिए आमजनों के सेहत का ध्यान रखना कम लोग ही सोचते है।

इसी तरह की कुछ महिलाओं की सोच ने उन्हें आत्म निर्भर बना दिया। हम बात कर रहे है नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में मिलट कैफे की संचालन करने वाली ख्याती समूह की महिलाओं की।

ख्याती समूह की अध्यक्ष ललिता सिरके बताती है कि उन्होंने पैसा कमाने से ज्यादा महत्व लोगों की सेहत को दिया।

आज वे इस मुकाम पर पहुंच गई है जहां हर महिला सद्स्य 7 से 10 हजार प्रतिमाह की कमाई कर रही है।

रिसाली के नागरिक जंक फूड की जगह स्वास्थ्य वर्धक मिलेट को पसंद कर रहे है।

वे बताती है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। वे आज सभी आत्मनिर्भर है।

दोना पत्तल से शुरूआत
एन.यू.एल.एम. से जुड़ने के बाद महिलाएं सबसे पहले दोना पत्तल बनाने का काम शुरू की। शुरूआती दौर में उन्हें खास मुनाफा नहीं हुआ।

बाद में महिलाओं ने शासन की योजना के तहत बने मिलेट कैफे के संचालन करने का प्लान बनाया और 1.50 लाख का ऋण लेकर कारोबार शुरू की।

बचत भी कर रही है महिलाएं
समूह की महिलाओं का कहना है कि शुरूआती दौर में महिलाएं घर में रहती थी।

आय का साधन नहीं था। आज महिलाएं बचत कर रही है। भविष्य में वो कारोबार को बढ़ाने योजना भी बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button