ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

गुमशता/अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं रखने, सड़क पर व्यापार करने एवं गंदगी फैलाने वालो पर की गई कार्यवाही

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सड़क में सामान रखकर आवागमन को बाधित करने एवं स्थल पर कचरा फैलाने,

छिल्ली पन्नी में सामन बेचने , अपने दुकान के सामने डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यापारियो पर कार्यवाही की गई।

आज निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रं. 06 संजय नगर एवं दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जहां पर अलग-अलग दुकान संचालको द्वारा सड़को पर सामान रख व्यापार करने,

परिसर के अंदर गंदगी फैलाने, गुमसता/अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं रखने एवं कचरा पृथक कर नहीं देने वाले दुकान संचालको पर कार्यवाही की गई।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सड़क पर सामान रख विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर,

फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरेन्द्र बहादुर से 1500, हिन्द सीमेंट क्राफ्ट से 1000, शमसाद आदम से 500, स्टार क्रिएशन से 1000, रविन्द्र सिंह लकड़ी टाल से 1100,

मोनू काकोडीया लकड़ी टाल से 1100, शंभू लकड़ी टाल से 1100, राज चैहान बास बल्ली से 1100 एवं कुमार चैहान इंटरप्राइजेस से 1100 द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का उल्लंघन किया जा रहा है।

इस प्रकार कुल 9500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

व्यापारियो को बार-बार समझाइस देने के बाद भी कचरा पृथक कर नहीं दे रहे है|

एवं सड़को के बीच सामग्री रख विक्रय कर रहे है और शहर की साफ-सफाई में बाधा बन रहे है। ऐसे सभी व्यापारियों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी|

कार्यवाही के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख अपने दल के सदस्यो के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button