ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
खैरागढ़

घर में घुसकर दरिंदे ने महिला को बनाया शिकार, परिवार की गैर-मौजूदगी का उठाया फायदा, खौफनाक वारदात के बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है

खैरागढ़-छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जानकरी मिली है कि यहां एक शख्स ने घर पर अकेली मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देेन के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के साथ हुए रेप और हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतिका उत्तरा बाई शादीशुदा होने के बाद भी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति से अलगाव हो चुका था और वह अपने माता-पिता के घर पर आकर साथ ही रह रही थी।

बताया जा रहा है कि उत्तरा बाई के परिजन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शाम के वक्त गांव में ही रहने वाला 30 वर्षीय युवक रामकुमार नेताम महिला के घर पर पहुंचा। परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए वह महिला के घर में जबरन घुस गया

महिला विरोध करती इस बीच उसने महिला को डरा धमका कर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला ने बचाव में चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया और गांव से बाहर भागने की कोशिश करने लगा। उधर घटना के बाद जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को घर के कमरे में मृत हालत में पाया।

उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांव वालों से पूछताछ के बाद पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button