ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
क्राइमछत्तीसगढ़

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई। शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी टोमन दास साहू के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रार्थी दीपक गाडगे (37 वर्ष), निवासी न्यू राजेन्द्र नगर अमलीडीह रायपुर तथा पापा राव (63 वर्ष), सेक्टर-06 भिलाई सहित अन्य लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान दीपक गाडगे से 23 लाख रुपये, भीष्म महिलांग से 15 लाख रुपये, पापा राव से 10 लाख रुपये सहित अन्य लोगों से भी बड़ी रकम की ठगी की गई।

शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टोमन दास साहू को गिरफ्तार कर लिया।

भारी मात्रा में सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपी के कार्यालय और निवास से कई सामग्री जप्त की, जिनमें शामिल हैं—

  • 1 किया कार
  • 1 लैपटॉप
  • 1 सीपीयू
  • 1 कीबोर्ड
  • 2 मॉनिटर
  • 10 चेकबुक
  • 2 मोबाइल फोन
  • 4 लेन-देन की डायरी
  • 10 ट्रॉफी

दर्ज मामले

  • अपराध क्रमांक 766/2026 — धारा 318(2), 318(4) बीएनएस
  • अपराध क्रमांक 767/2026 — धारा 318(2), 318(4) बीएनएस

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उनि धनेश्वर साहू, उनि चितराम ठाकुर, उनि नमिता टेकाम, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी एवं आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button