ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

नहर में मिली लड़की की लाश: मां का बड़ा आरोप, प्रेमी ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया में नहर में मिली लड़की की लाश की शिनाख्त हो गई है। कोरबा के मुड़ापार में रहने वाली शोभा मरावा ने मृतका की पहचान अपनी बेटी एकता मरावा के रूप में की।

एकता ने सोमवार की रात को कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए। गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली।

शोभा मरावा ने कपड़े के आधार पर अपनी बेटी एकता के तौर पर शिनाख्त करने के साथ आरोप लगाया कि 9वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली उसकी बेटी ने अपने प्रेमी संतोष तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उसने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था, बार-बार पैसों की मांग करता था। यही नहीं, वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी, जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक की प्रताड़ना की वजह से उसने अपनी जान दी है।

चौकी में मां ने दर्ज कराई शिकायत

शोभा मरावा ने मानिकपुर चौकी में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खरसिया में लाश मिलने के बाद महिला ने कल शाम उसकी पहचान करने के बाद कोरबा लौट आई थी। आज सुबह महिला ने लड़की के प्रेमी संतोष तिवारी के खिलाफ मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button