ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली तीन नये कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अभियोजन अधिकारियों, विशेष लोक अभियोजकों की बैठक

दुर्ग  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  विजय अग्रवाल व्दारा तीन नये कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक को कलेक्टोरेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों, विशेष लोक अभियोजकों की मीटिंग आयोजित कर चर्चा की गयी ।

मीटिंग के दौरान 60 एवं 90 दिवस की अवधि में चालानी कार्यवाही किए जाने, गंभीर मामलों एवं मारपीट, एक्सीडेंट तथा लघु अधिनियम के मामलों में चेक लिस्ट तैयार करने, बार-बार स्थगन वाले मामलों में स्थगन निरस्त कराने,

न्यायालयीन कार्यवाही आगे बढ़ाने की कार्यवाही, जमानत वाले मामलों में जमानत निरस्त किए जाने हेतु ठोस एवं प्रभावी विरोध, नोटिस तामीलशुदा मामले जिनमें आरोपी जमानत उपरांत फरार हो, उनमें आरोपी के विरूद्ध स्थायी वारण्ट जारी कराने, दोषसिद्धी एवं अपील के प्रत्येक मामलों का विवरण उपलब्ध कराने ताकि IIF- 6, 7 अपडेट रहे । फरार आरोपियों के विरूद्ध उद्घोषणा एवं कुर्की की कार्यवाही कराएं जाने, खात्मा/खारिजी की समीक्षा की जाकर न्यायालय से खात्मा/खारजी स्वीकृत कराने के संबंध में चर्चा की गयी ।

बैठक में  पद्म तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू,  अनुरेखा सिंह, उप संचालक लोक अभियोजन,  सुनील चौरसिया, जिला अभियोजन अधिकारी एवं  मेथेश्वर कुमार दिल्लीवार, जिला लोक अभियोजक,, विशेष लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं समस्त न्यायालयों में प्रतिनिधित्व करने वाले शासकीय अभिभाषक उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button