ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

बुजुर्ग व्यापारी की दर्दनाक मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे का शिकार

दुर्ग। जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया नगर निवासी 75 वर्षीय रतनचंद संचेती के रूप में हुई है। वह चाय पत्ती और अगरबत्ती के व्यापारी थे और गया नगर में ही उनकी दुकान संचालित थी।

5 जुलाई की सुबह वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और स्कूटी से गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रतनचंद संचेती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने जब्त किया वाहन, जांच जारी

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मर्चुरी भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल टाटा एस (CG 07 BQ 3909) पिकअप वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

इस प्रकार की घटनाएं दुर्ग जिले में लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में सुपेला क्षेत्र में भी एक हादसे में एक युवक की जान चली गई थी, जब उसने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया था।
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि ट्रैफिक नियमों के पालन और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

बुजुर्ग की मौत से क्षेत्र में शोक

रतनचंद संचेती के असमय निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय व्यापारी वर्ग और मोहल्लेवासियों ने इसे एक बड़ी क्षति बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button