ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
Uncategorized

छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट: अगले 3 घंटे में कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर में तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और आंधी के साथ फिर बरसेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बौछारों ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने आज भी सरगुजा संभाग के तीन जिलों – सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 3 घंटों के भीतर तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

राजधानी में बादल और बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिनभर गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 29°C के आसपास रह सकता है।

तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रायपुर में 41.4°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 24.2°C रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान (बीते दिन)

रायपुर: अधिकतम 41.4°C | न्यूनतम 29°C

दुर्ग: न्यूनतम 24.2°C

अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तापमान में गिरावट

सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम:

केरल में अगले 3-4 दिनों में मॉनसून के आगमन की संभावना।

दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन रही हैं।

द्रोणिका (ट्रफ लाइन) औसतन समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर 82° पूर्व देशांतर और 25° उत्तर अक्षांश पर स्थित है।

एक पूर्व-पश्चिम गर्त रेखा पंजाब से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक फैली है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button