ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
भिलाई

छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन

भिलाई | केरल हैंडबाल संघ द्वारा 53वी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन चंदगनासेरी, जिला-कोट्टायम (केरल) में दिनांक 26 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2024 तक हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उक्त सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ की 20 सदस्यीय (18 खिलाड़ी, 1 प्रशिक्षक  एवं 1 प्रबंधक) सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम भाग लेगी।

उपरोक्त संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन आज दिनांक 17 नवम्बर 2024 (रविवार) को दोपहर 2ः00 बजे से हैंडबाल काॅम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई (छ.ग.) में आयोजित किया गया। उक्त चयन स्पर्धा में विभिन्न जिलों/इकाई (महासमुन्द जिला,  दुर्ग जिला,

राजनांदगांव जिला, बस्तर जिला, रायपुर जिला, जांजगीर-चांपा जिला, रायगढ़ जिला, बिलासपुर जिला एवं सी.आई.एस.एफ., बी.एस.पी., भिलाई) के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सीनियर पुरुष हैंडबाल खिलाड़ियों का कैचिंग एंड पासिंग, पोजीशन शूटिंग, एवं खिलाड़ियों का आपस में मैच ट्रायल लिया गया। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नानुसार है:-

1. मनीश चंद्राकर (महासमुन्द जिला), 2. विकास यादव (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 3. देवेश्वर पांडे (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 4. योगेश (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 5. मोहम्मद आमिर हुसैन (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 6. टी. रुपेश भाई (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 7. दुर्गा माझी (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 8. तौसिफ इम्तियाज (बस्तर जिला), 9. मोहम्मद आदिल अंसारी (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 10. एस. ब्रिटेन सिंह (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 11. परदीप (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 12. मिथुन कुमार (सी.आई.एस.एफ, भिलाई),

13. देवेन्द्र साहू (रायपुर जिला), 14. ईश्वर साहु (दुर्ग जिला), 15. वेद प्रकाश (दुर्ग जिला), 16. आदित्य चंद्राकर (महासमुन्द जिला), 17. नारायण साहु (दुर्ग जिला), 18. शेष नारायण वर्मा (दुर्ग जिला), 19. गौरव कटकवार (जांजगीर-चांपा), 20. अमन राजभर (दुर्ग जिला), 21. मोहम्मद निहाल (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 22. एम. गौतम (दुर्ग जिला), 23. के. कार्तिक कुमार (सी.आई.एस.एफ, भिलाई),

24. बासा महेश (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 25. बी. प्रवीण कुमार (सी.आई.एस.एफ, भिलाई), 26. सोमेश साहू (रायगढ़ जिला), 27. कुनाल यादव (राजनांदगांव), 28. यशस्वी शर्मा (बिलासपुर जिला), 29. विवेक लोधी (बिलासपुर जिला), 30. के. हरि (दुर्ग जिला), 31. शाही रिजवान (बिलासपुर जिला),

उक्त चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ से चयनकर्ता के रुप में श्री एम. सुरेश  कुमार (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, वीर हनुमान सिंह अवार्डी एवं पूर्व साई हैंडबाल प्रशिक्षक), कुणाल (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी, शहीद राजीवं पांडे पुरस्कार से सम्मानित, एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षक सी.आई.एस.एफ. हैंडबाल टीम), विजय बहादुर (पूर्व राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ), राजेश सरकार (पूर्व राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ) एवं समीर खान, महासचिव, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ उपस्थित थे।

इस अवसर पर छत्तीसढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव बशीर अहमद खान, एस. प्रभाष (पूर्व राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ), सैय्यद इमरान अली, सचिव, महासमुन्द जिला हैंडबाल संघ उपस्थित थे। उक्त चयन स्पर्धा में 37वीं राष्ट्रीय खेल गोवा 2023 में कांस्य पदक प्राप्त अधिकांश खिलाड़ी शामिल थे।

चयन स्पर्धा पश्चात चयनित संभावित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही तैयार कर चयनित संभावित पुरुष हैंडबाल खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबाल काॅम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई में दिनांक 09 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ हैंडबाल पुरुष हैंडबाल टीम का अंतिम चयन किया जायेगा जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ हैंडबाल पुरुष टीम 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप दिनांक 26 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2024 तक में भाग लेने हेतु चंदगनासेरी, जिला-कोट्टायम (केरल) के लिये रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button