ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से आठ लोग घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

दुर्ग| , शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार एसयूवी ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, और इसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक और सफाई कर्मी सहित पांच महिलाएं शामिल हैं।

घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास हुई। सुबह लगभग 6 बजे नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली महिलाएं रोज की तरह आटो में सवार होकर काम पर जा रही थीं। अचानक ऑटो चालक ने एक महिला को सड़क किनारे उतारने के बाद रुककर एक अन्य महिला का इंतजार करना शुरू किया। तभी जेल चौक की दिशा से आई तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो को रांग साइड से आकर जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और एसयूवी का बोनट भी बुरी तरह से दब गया, जिससे एयर बैग तक खुल गए। हालांकि, एसयूवी में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित रहे, जबकि ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पांच महिलाओं की स्थिति सामान्य है।

स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना स्थल का दौरा किया। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, और अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की अपील की।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सफाई कर्मी समाज की रीढ़ हैं, और उनके साथ ऐसी दुर्घटना होना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल लोग:

  1. सतरूपा गोड़
  2. श्यामबती राउत
  3. लोकेश्वरी साहू
  4. कोमिन साहू
  5. चितरेखा निर्मलकर
  6. चुलेश्वरी साहू
  7. सुनीति यादव
  8. ऑटो चालक राजा साहू

जिनमें से सतरूपा गोड़, श्यामबती राउत, लोकेश्वरी साहू और कोमिन साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा सड़क सुरक्षा और वाहनों की तेज रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, और स्थानीय प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button