बस की डिक्की से 21 किलो गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी फरार

दुर्ग। पदमनाभपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बस की डिक्की से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,10,000 आंकी गई है। यह गांजा लावारिस हालत में रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण:
पुलिस को 20 मई को सूचना मिली थी कि दुर्ग के बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़ी बस (क्रमांक OD-08-9792) की डिक्की में संदिग्ध बैग रखा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बस की डिक्की से दो ट्रॉलीनुमा सूटकेस बरामद किए गए, जिनमें 12 पैकेट गांजा रखा हुआ था।
फिलहाल गांजा जब्त कर लिया गया है और अज्ञात तस्कर की तलाश जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गांजा किसके द्वारा और कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस संदर्भ में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।














