ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (महोदय) द्वारा आज दिनांक को यातायात पुलिस की मीटिंग लेकर जिले की यातायात व्यवस्था को “सुगम-सुरक्षित” बनाने दिए गए आवश्यक निर्देश

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग लेकर जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने आवश्यक निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज मीटिंग में उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करने,चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों से मधुर व्यवहार करने, पीकहॉर्स के समय यातायात व्यवस्था बनाने, रात्रि के समय ड्यूटी के दौरान रिफ्लेक्टिव जैकेट पहने, समस्त अधिकारी को चालानी कार्यवाही के दौरान बॉडीवार्न कैमरा आवश्यक लगाने निर्देश दिए गए|

साथ ही यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालक, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालक, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही तथा शराब सेवन वाहन चलाने वालों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

आज के इस मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) सत्तानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस लाईन) चंद्र प्रकाश तिवारी एवं समस्त यातायात जोन प्रभारी, टैंगो मोबाइल एवं प्रधान आरक्षक मीटिंग में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button