ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

CGPSC परीक्षा में दुर्ग के छात्रों ने मारी बाजी, 5 स्टूडेंट्स बने माइनिंग इंस्पेक्टर

दुर्ग |  शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के भूगर्भशास्त्र विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा आयोजित माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा में विभाग के 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि दो अन्य विद्यार्थियों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है।

चयनित छात्रों में कु. प्रिया सिन्हा, संदीप कुमार, दीपेश कुमार ठाकुर, विकास सिंह राजपूत और पुकेश कुमार नाग शामिल हैं। प्रतीक्षा सूची में खेमराज नेवरा और सुशांत कुमार का नाम है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने भूगर्भशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य विभागों के छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

भूगर्भशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. देशमुख ने बताया कि छात्रों की सफलता में महाविद्यालय की विशेष तैयारी का भी योगदान रहा। परीक्षा में सफल होने के बाद, महाविद्यालय ने 27 सितंबर को छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित किया, जिसमें 6 विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को उनकी वेशभूषा, छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं और राज्य की खनिज संपदा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

भूगर्भशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव और कैरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. पद्मावती ने बताया कि इन तैयारियों का प्रत्यक्ष लाभ छात्रों को मिला और परिणामस्वरूप 5 छात्रों का चयन माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने आगे कहा कि भविष्य में भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने वाले छात्रों के लिए महाविद्यालय इस तरह के मॉक इंटरव्यू और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे छात्रों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दोनों मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button