ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया”  कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम

दुर्ग | दीपावली के पावन अवसर पर आज दुर्ग के शक्तिनगर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में “विष्णु के दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और फटाके फोड़कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंत्री  यादव ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाकर शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

मंत्री  यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का प्रतीक है। जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार शिक्षा जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाती है। उन्होंने “स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” थीम के तहत बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। मंत्री  यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि हर कक्षा, हर मन और हर घर में शिक्षा का उजाला फैले। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “ज्ञान ही सच्चा प्रकाश है” के संकल्प को दोहराया।

शाम 5 बजे से शुरू हुए “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में बच्चों ने सुवा नृत्य और दीपावली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए, तो विद्यालय परिसर उल्लास और आनंद से गूंज उठा। दीपों की रोशनी से जगमगाता विद्यालय परिसर विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत कर रहा था।

कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य  देवनारायण चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष  मनमोहन शर्मा,  कमलेश फेकर, पार्षद  कांशीराम कोसरे,  सुरुचि उमरे,  अंजु तिवारी, डीईओ  अरविंद मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button