ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़

रेलवे का नया कदम, यात्रियों की सेहत के लिए स्टेशनों पर नारियल पानी उपलब्ध

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को ताजा नारियल पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में एक स्वस्थ और प्राकृतिक पेय का विकल्प मिल सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर कच्चे नारियल की बिक्री के लिए विशेष कैटरिंग यूनिट स्थापित करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह पहल यात्रियों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से की जा रही है।

यह योजना रेलवे की ‘न्यू इनोवेटिव आइडिया’ पहल के तहत शुरू की जा रही है और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा, जो अक्सर सफर के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय स्वस्थ विकल्प की तलाश करते हैं।

स्टेशन पर नारियल पानी की कीमतें यात्रियों के लिए किफायती हों, इसके लिए रेलवे प्रशासन स्थानीय बाजार का सर्वे भी करा रहा है, ताकि उचित दरों पर बिक्री सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे की इस नई पहल से यात्रियों को न केवल ताजगी मिलेगी, बल्कि उनकी सेहत का भी बेहतर ध्यान रखा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button