ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़रायपुर

आंधी-बारिश ने बढ़ाई परेशानी, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, आज 4 जून से वर्षा गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज से तेज हवाओं और बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 5 और 6 जून को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जिससे कई जिलों में घने बादल और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

इन जिलों पर विशेष नजर

मौसम विभाग ने जिन जिलों में विशेष सतर्कता की चेतावनी जारी की है उनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने और धूलभरी आंधी का असर देखा गया, हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

तापमान की स्थिति

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे उमस का असर बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button