ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़दुर्ग

रेलवे पटरी के पास जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹4,590 नगद जब्त

दुर्ग। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत थाना सुपेला पुलिस ने कोसानगर क्षेत्र में रेड कार्रवाई कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹4,590 नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगद राशि का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 06 आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल ₹4,590 नगद एवं 52 पत्ती ताश की एक गड्डी जब्त की गई।

इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. कौशल पटेल (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला
  2. रवि चौहान (32 वर्ष), निवासी इंद्रा नगर, सुपेला
  3. अखिलेश चौहान (29 वर्ष), निवासी इंद्रा नगर, सुपेला
  4. नागेश्वर यादव (26 वर्ष), निवासी इंद्रा नगर, सुपेला
  5. मोह. आकीब (26 वर्ष), निवासी फरीद नगर, सुपेला
  6. संदीप सोनकर (31 वर्ष), निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला

जप्त सामग्री :

  • नगद राशि ₹4,590
  • 52 पत्ती ताश की एक गड्डी

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि गंगाराम, आरक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक नवीन यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button