ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बालोद

छत्तीसगढ़ के चेस प्लेयर्स को SNA बनने का मौका अपने ही राजधानी रायपुर मे

बालोद | अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वाधान मे छ ग राज्य शतरंज संघ द्वारा सीनियर नेशनल आर्बीटर सेमिनार और एग्जाम का आयोजन दिनांक 4 और 5 जनवरी 2025 को होटल ग्रांड इम्परिया रायपुर (छ ग ) मे आयोजित किया जाना है.

पुरे छत्तीसगढ़ के शतरंज के लिए यह एक सुनहरा मौका और हर्ष का विषय है की बहुत ही कम लागत मे छ ग के खिलाडी SNA बन सकते है जिसके लिए पूर्व मे उन्हें अन्य राज्य मे जा कर ये कोर्स करना पड़ता था.

छ ग राज्य शतरंज संघ द्वारा नये वर्ष 2025 का उपहार प्रथम SNA सेमिनार के रूप मे दिया जा रहा है. नियमों के तहत 40 लोगो का रजिस्ट्रेशन छ ग राज्य से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा. इसके लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते है.

SNA सेमिनार और रजिस्ट्रेशन की फीस 4000/- रु मात्र है.

इसके अलावा छ ग निवासी के लिए दो दिन की आवास और भोजन की व्यवस्था रियायती दर पर रायपुर के 4 सितारा होटल ग्रांड इम्परिया मे मात्र 4000/- शुल्क मे की जा रही है. जिससे छ ग के खिलाडी वही रुक कर सेमिनार और एग्जाम की पूरी तैयारी कर सके. रायपुर लोकल के खिलाडी 2000/- मे दोनों समय के भोजन व्यवस्था का आंनद ले सकते है. भोजन और रुकने की शुल्क का छ ग राज्य संघ के बैंक अकाउंट मे सीधे जमा करा सकते है.

सभी लोगो के एक साथ रहने से ना सिर्फ समय का पूरा उपयोग हो पायेगा बल्कि सभी के साथ तालमेल बनेगा और भविष्य मे एक नई टीम का गठन भी हो सकेगा

अत : आप सभी इस अवसर का लाभ ले और पहले रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी सीट कन्फर्म करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button