ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

छत्तीसगढ़ मंच ने विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर अल्का बाघमार से शिवनाथ रिवर फ्रंट और लक्ष्मण झूला निर्माण की की मांग

दुर्ग । छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग ने शहर के सक्रिय विधायक गजेन्द्र यादव एवं नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अल्का बाघमार से शहर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी महमरा तट में लक्ष्मण झूला एवं शिवनाथ रिवर फ्रंट के निर्माण योजना को मूर्त रूप देने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी ने कहा कि विधायक एवं महापौर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संकल्प लेकर शहरवासियों के लिए सुकून भरा मनोरंजन स्थल पिकनिक स्पॉट एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर इस महत्वपूर्ण योजना को  मूर्त रूप दे सकते है। ज्ञात हो कि पूर्व छत्तीसगढ़ शासन में उक्त योजना की स्वीकृति प्रदान की गई थी । परन्तु इस दिशा में अब तक कोई  पहल नहीं किया गया।

मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक गजेन्द्र यादव के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि उक्त योजना को अमल में लाकर ट्रिपल इंजन वाली रफ्तार से दौड़ाकर विकास कार्य को अंजाम दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ मंच के दाऊ चंद्रिका दत्त चंद्राकर, रमन सिंह,उपाध्यक्ष दिनेश जैन ,कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान,

सह सचिव संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी,एवं ललित वर्मा,सुभाष पाल,जवाहर सिंह राजपूत,युनुस चौहान, बाबू भाई, अजय साहू, गुरमीत सिंग भाटिया ,मोहन सिन्हा  सहित अन्य लोगों ने विधायक गजेन्द्र यादव एवं नव निर्वाचित महापौर अल्का बाघमार से जल्द से जल्द शहर की इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रुप देकर शहरवासियों का सपना साकार करने की मांग की  हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button