ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

नक्सल मोर्चे पर कड़ा एक्शन: सीएम विष्णुदेव की अगुवाई में हाईलेवल मीटिंग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में स्पष्ट कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और समूचे छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण मिशन है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ दृढ़ता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही सूचना और तेज कार्रवाई से नक्सलियों पर निर्णायक बढ़त बनाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होकर विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में देशभर में एक नई पहचान बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button