ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

आगामी होली त्यौहार को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 39 प्रकरण दर्ज कर की गयी कार्यवाही

दुर्ग, 23 फरवरी 2026। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने 22 फरवरी को विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 39 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस की इस समन्वित कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

थाना-वार कार्रवाई

अभियान के दौरान पाटन और पुलगांव में 6-6 प्रकरण दर्ज किए गए। पुरानी भिलाई और उतई में 4-4, नेवई, वैशाली नगर और मोहन नगर में 3-3 मामले सामने आए। पद्मनाभपुर, सुपेला, खुर्सीपार और धमधा में 2-2 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि दुर्ग और जामुल में 1-1 मामला कायम किया गया।

कुल मिलाकर एक ही दिन में 39 प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने सख्ती का संदेश दिया है।

समन्वित कार्रवाई की सराहना

अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button