ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

कृषि विभाग सूरजपुर द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठियों का आयोजन

सूरजपुर | कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग सूरजपुर द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में 17 से 24 अक्टूबर तक विकासखंड स्तर पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कृषि एवं समवर्गीय विभाग – पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों को किसानों तक पहुँचाया जा रहा है।। किसान गोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देना है।

इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने तथा खेती की वैज्ञानिक विधियाँ, कीट-व्याधि प्रबंधन, समन्वित पोषण प्रणाली, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं उचित जल प्रबंधन के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।। अन्न उत्सव के अंतर्गत किसानों को मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती के तकनीकी पहलुओं एवं उनके पोषक गुणों की जानकारी भी दी जा रही है। वर्तमान में किसानों को समितियों में धान विक्रय हेतु पंजीयन अनिवार्यता की समझाइश दी जा रही है। किसानों को यह बताया जा रहा है कि पंजीयन न कराने पर वे समितियों में धान विक्रय नहीं कर पाएंगे। साथ ही धान की उन्नत एवं नवीनतम किस्मों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।। रबी मौसम की तैयारी को देखते हुए विभाग द्वारा किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा “पशुधन जागृति अभियान” के तहत पशुओं की उन्नत नस्लों की जानकारी, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण एवं दवा वितरण किया जा रहा है। वहीं उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की जा रही है।। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कृषि, पशुधन, उद्यानिकी एवं मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button