ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम मीटिंग

दुर्ग  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  विजय अग्रवाल व्दारा आज पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली । बैठक के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को रोजनामचा समय पर रखने, लंबित अपराधों का समय पर निकाल करने विशेषकर एक वर्ष से उपर की अवधि के अपराधों का निकाल जल्द से जल्द करने, नवीन अपराधिक कानून के तहत ई-साक्ष्य मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से घटना की विडियो एवं फोटोग्राफी करने|

जप्ती एवं तलाशी, मेमोरण्डम तथा बयान की रिकार्डिंग करने, नफीस सिस्टम के तहत फिंगर प्रिण्ट अपलोड करने, निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों चेकिंग एवं जांच की जाकर, इसकी रिपोर्ट रोजनामचा सान्हा में दर्ज किए जाने, समय पर शिकायतों का निराकरण, सुशासन तिहार के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ थाना/चौकी प्रभारियों को अधीनस्थ विवेचना अधिकारियों को नवीन अपराधिक कानूनों के संबंध में उचित मागदर्शन देकर उनका प्रशिक्षण लिए जाने हेतु हिदायत दिया गया ।

बैठक में  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर,  अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मती पद्म तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू,  चिराग जैन, भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,  राहुल बंसल, भापुसे,  सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर,  हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी,  अनूप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन के साथ ही जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button