ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

हमलावरों का सफाया: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जांच जारी

दुर्ग। दुर्ग में चाकू से वार करने वाले फरार दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीगण चमन यादव उर्फ चंगू एवं पप्पू साहू से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 18 सितंबर की रात को जय भोले ट्रेडर्स एवं बजरंग नगर राम मंदिर के पास उरला में पुरानी रंजिश को लेकर हर्ष यादव एवं हिमांशु निषाद पर धारदार चाकू से गंभीर वार कर दिया था।गंभीर स्थिति में दोनों ही घायलों को रायपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इसके बाद से ही मोहन नगर थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पारस ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक वेदराम बंदे, ओमप्रकाश देशमुख एवं सुजीत फरार आरोपियों की तलाश में लगे हुए थे। टीम ने मंगलवार को आरोपी चमन यादव उर्फ चंगू तथा पप्पू साहू को पकड़ लिया है, वहीं सोमवार को भी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी लकी निर्मलकर, दीपक साहू एवं फरदीन खान को पकड़ लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button