ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिक्षक नगर में हुई चोरी का खुलासा, महिला खरीदार समेत चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग। थाना कोतवाली पुलिस ने शिक्षक नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। त्रिनयन ऐप की मदद से पुलिस ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गया सोने का बिस्किट, पीतल-तांबे के बर्तन सहित कुल ₹6,58,800 का माल बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमा शंकर पटैरिया (89 वर्ष) निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच उनके बंद मकान की खिड़की की जाली तोड़कर अज्ञात चोरों ने 50 ग्राम सोने का बिस्किट, एक पीतल का कोपर, एक पीतल और एक कांसे का कलश, तथा एक पीतल की टंकी चोरी कर ली। घटना पर थाना दुर्ग कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/2025 धारा 331(4), 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान त्रिनयन ऐप की मदद से संदिग्धों की तलाश की, जिसमें तीन नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार की और बताया कि चोरी का माल उन्होंने राखी कसेर नामक महिला को बेचा था।

पुलिस ने महिला आरोपी राखी कसेर पति गिरीश कसेर (50 वर्ष), निवासी संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर, दुर्ग को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया सारा माल बरामद कर कब्जे में लिया गया।

महिला आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को बाल निरीक्षण गृह भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, सउनि रामकृष्ण तिवारी, प्र.आर. आबिद खान और आरक्षक प्रशांत पाटनकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

पुलिस की सतर्कता और तकनीकी मदद से एक और चोरी का मामला सुलझ गया, जिससे क्षेत्र में नागरिकों का भरोसा बढ़ा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button