ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

राजस्व विभाग समीक्षा बैठक: 50 करोड़ वसुली का लक्ष्य,महापौर ने राजस्व टीम अमले को दी अग्रिम शुभकामनाएं

दुर्ग | नगर पालिक निगम महापौर  अलका बाघमार द्वारा राजस्व विभाग प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर के साथ बैठक में वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कहा कि, वसूली में गति लाने टीम बनाकर बड़े बकायादारों के पास डोर टू डोर संपर्क करे। व्यवसायिक एवं बड़ी संस्थानों में जाकर वसूली करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है।

सोमवार को डाटा सेंटर सभागार में आयोजित राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक में महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि अधिकारी 1 मई से सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। निगम राजस्व वसूलने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

इस स्थिति में राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। महापौर द्वारा राजस्व टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व में  राजस्व करों की वसूली के लिए अभियान चलाया है. बड़ा असर निगम के राजस्व वसूली में देखने को मिला.क्योंकि बात यदि पिछले दो सालों की करें तो इस बार संपत्ति कर की ज्यादा वसूली हुई है।

राजस्व अधिकारी आरके बोरकर और बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया की राजस्व वसूली 50 करोड़ का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नगर निगम राजस्व की फौज उतरेगी,अभियान चलाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करेगी।जिसके महापौर  अलका बाघमार व प्रभारी शेखर चन्द्राकर ने पूरे राजस्व टीम को अग्रिम बधाई देते हुए कहा आप लोगो की मेहनत से 50 करोड़ का लक्ष्य पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करें।महापौर ने टैक्स वाली के समय किसी भी की न सुने बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए।

सभी करदाता से सम्पति कर जमा करने बोले है, क्योकि 15% पेनाल्टी और 1000/- रुपये पैनल चार्ज सम्पति कर नही जमा करने पर लगता है।

प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें।साथ ही अप्रैल के शेष बचे 3 दिनों में वसूली और भी तेजी लाने टीम गठित जोर लगाए।

प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे, अवकाश के दिनों में भी घर-घर वसूली करने करें।अगर कोई करदाता टैक्स वाली देने में आना कानी करते है तो नोटिस जारी कर नियमनुसार ताला बंदी की कार्रवाही करेंगे।

सख्त निर्देश वसूली में कोताही बर्दास्त नही की जावेगी। समीक्षा बैठक मे नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करें। जिससे करों में वृद्धि हो सके।उन्होंने कहा कि जल विभाग से समांजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करे।

उन्होंने कहा इसी प्रकार भवन शाखा से नये मकानों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर की वसूली करे। जिससे शतप्रतिशत वसूली हो सके।उन्होंने ये भी कहा कि बड़े बकायादारों से कडाई से वसूलना सुनिश्चित करे तथा प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेवे।महापौर  अलका बाघमार ने निजी हॉस्पिटलों, कॉलेज,स्कूलों में फायर सीप की जांच करने के निदेश दिए है, साथ ही फायर सेप्टी इन जगहों पर नही पाए पर जुर्माना की कार्रवाही करने की बात कही।

उन्होंने यूजर चार्ज में बढ़ोतरी करने की बात कही।उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज में कोई समझौता नही होगी।राजस्व बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी राजकमल बोरकर,सहायक राजस्व व बाजार अधिकारी शुभम गोइर, थानसिंह यादव, रामखिलावन शर्मा, शिवा, सिद्धान्त, लक्ष्य, पवन नायक, सत्येन्द्र, निखिल, धनवर्धन, नीरज मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button