ब्रेकिंग
गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 1,17 एवं 42 तीन वार्डों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण, महक नरवासे का भारत की U-19 महिला टीम में चयन अफीम-गांजा की खेती पर बढ़ेगी निगरानी बैतूल में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो सगे भाइयों की मौत, एक मजदूर गंभीर विकसित भारत के सपने को साकार करने में केंद्र-राज्य साझेदारी अहम: पीएम मोदी
छत्तीसगढ़रायपुर

अफीम-गांजा की खेती पर बढ़ेगी निगरानी

रायपुर : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने अधिकारियों को अफीम, गांजा, तंबाकू सहित अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती पर विशेष नजर रखने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त वाहनों की राजसात और नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक में कलेक्टर ने मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी, नशा मुक्ति और प्रवर्तन संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, वन और पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि मैदानी अमले को अफीम, गांजा और अन्य प्रतिबंधित फसलों की पहचान संबंधी जानकारी एवं तस्वीरें उपलब्ध कराई जाएं,

ताकि अवैध खेती की समय रहते पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त वाहनों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राजसात और नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नशा मुक्ति और पुनर्वास सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुनर्वास केंद्रों की क्षमता बढ़ाने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक प्रभावित लोगों तक उपचार एवं परामर्श सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। औषधि नियंत्रण विभाग को लाइसेंस प्राप्त मेडिकल दुकानों एवं संस्थानों में नियंत्रित दवाओं के स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने तथा किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button