ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
देश

बागेश्वर धाम में सेवा करने वाली महिला का शॉकिंग राज, पति की हत्या का आरोप

कानपुर| कानपुर में बिधनू में सात महीने पहले देवर के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला छतरपुर के बागेश्वर धाम से पकड़ी गई। उसके साथ आरोपी देवर भी था। आश्रम में दोनों भेष बदल सेवादार बनकर रह रहे थे।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के देवर से अवैध संबंध हो गए थे। पति को जानकारी हो गई तो दोनों ने उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था।

मूलरूप से लखीमपुर खीरी के कुड़री रूप सेनारूप गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश अवस्थी अपने दो छोटे भाइयों मनोज और मयानंद के साथ बिधनू के खेरसा गांव स्थित ननिहाल में रहते थे। मयानंद दो साल पहले अपने गांव लौट गया था और वहां खेती-बाड़ी कर रहा था। दिनेश ने हत्या से एक साल पूर्व ही लखीमपुर निवासी पूनम उर्फ गुड़िया नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पूनम और मनोज के बीच प्रेम संबंध हो गए।

दिनेश को दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो इसे लेकर घर पर विवाद शुरू हो गया। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के मुताबिक 24 अप्रैल की रात को दिनेश ने पत्नी पूनम और मनोज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों ने दिनेश को पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

उसे मौत के घाट उतारने के बाद हाथ-पैर बांध कर शव को घर से कुछ दूर स्थित तालाब में फेंक दिया। 26 अप्रैल को शव तालाब में उतराया तो मनोज डंडे से उसे नीचे करने लगा। इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ भाग निकला।

सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में लखीमपुर खीरी और सीतापुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी पर कोई सुराग नहीं मिल सका।

इस बीच मनोज और पूनम का मोबाइल ऑन हुआ और सर्विलांस टीम ने उनकी लोकेशन चेक की, लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली। पुलिस के मुताबिक कत्ल करने के बाद दोनों बागेश्वर धाम में सेवादार बनकर छिपे हुए थे। बिधनू पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button