ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

दुर्ग। साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

चॉइस सेंटर के संचालन को लेकर था विवाद

पुलिस के मुताबिक आरोपी देवेन्द्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन दोनों सगे भाई थे और मिलकर चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

इसी विवाद के बीच हिसाब-किताब को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

गंभीर चोट के चलते मौत

कुल्हाड़ी के वार से कैलाश देवांगन के सिर में गंभीर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button