ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
रायपुर

मेकाहारा अस्पताल से नवजात की चोरी: पुलिस ने घंटेभर में पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर | रायपुर के मेकाहारा में एक महिला भरोसा जीतकर एक दिन का बच्चा चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला ने खुद के बेटे को भी मेकाहारा में एडमिट कराया था। फिर वो लगातार अस्पताल में घूम कर बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रही थी।

शुक्रवार को जब एक महिला का बच्चा हुआ, तो वो उसे लाड प्यार के बहाने गोद में खिलाने लगी। इस दौरान महिला के घर वालों ने भी सावधानी नहीं बरती। उन्होंने नवजात बच्चे को महिला को बार-बार पकड़ने दिया। इसी बात का आरोपी महिलाओं ने फायदा उठाया।

हालांकि, पुलिस ने घंटेभर के भीतर ही दो आरोपी महिलाओं को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। वो बच्चा चोरी कर बिलासपुर भागने के फिराक में थी। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

4 जनवरी को हुआ बच्चा चोरी

दरअसल, पुलिस को 4 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि, मेकाहारा के डिलीवरी वॉर्ड से एक दिन का बच्चा चोरी हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस अफसरों समेत थाने की टीम सक्रिय हो गई। मेकाहारा के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें दो महिलाएं नजर आई। जिसमें एक महिला के हाथ में बच्चा था।

2 मिनट में पकड़ने वाली थी ट्रेन

मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यमन देवांगन तत्काल पेट्रोलिंग टीम लेकर रेलवे स्टेशन रवाना हुए। मेकाहारा चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी सीसीटीवी में महिला के भागने के रूट को फॉलो करने लगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 में दोनों आरोपी महिला बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

दो महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

वह बिलासपुर की ओर भागने की फिराक में थी। आरोपी महिला रानी साहू (45) प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी लेकिन ट्रेन आने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने रानी साहू और पायल साहू और राजा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button