ब्रेकिंग
छठ पर्व को लेकर महापौर ने तैयारी तेज के दिये निर्देश, तालाबों-घाटों में युद्धस्तर पर प्रतिदिन सफाई ... दुर्ग में नशीली टैबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 395 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत ₹1.58 लाख क... पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; 10 आरोपी गिरफ्तार दीपावली की भीड़ के बीच यातायात पुलिस की तत्परता से 4 वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला, यातायात पुलिस... जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह...
छत्तीसगढ़दुर्ग

हरेली तिहार पर नगर निगम ने दिया हरियाली और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण का संदेश,

दुर्ग :  सावन अमावस्या के अवसर पर बुधवार को छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व एवं छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार माने जाने वाले हरेली तिहार का नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति, खेती-किसानी और प्रकृति से जुड़े इस पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि उपज मंडी परिसर, धमधा रोड में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर अच्छी फसल एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गोधन तथा कृषि कार्यों में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक औजारों की विधिवत पूजा की गई। हरेली पर्व की परंपराओं को जीवंत करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गेड़ी चलाकर पर्व की रौनक बढ़ाई।

-एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ 150 से अधिक पौधों का रोपण, पारंपरिक खेलों ने बढ़ाया उत्साह

हरेली तिहार के अवसर पर कृषि मंडी परिसर में महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, काशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शिव नायक, हर्षिका संभव जैन एवं पार्षद युवराज कुंजम सहित जनप्रतिनिधियों के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 150 से अधिक पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के माध्यम से शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पटरीपार क्षेत्र की महिलाओं ने फुगड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरेली पर्व के पारंपरिक रंग को बनाए रखते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गेड़ी चलाकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण प्रेमी एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किए गए पोस्टर के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने पोस्टर के साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

-महापौर बोलीं,हरेली हमारी खेती, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी परंपरा; सभापति ने बताया पर्व का महत्व

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, खेती-किसानी और प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। यह पर्व हरियाली, नई फसल की शुरुआत और किसानों की खुशहाली का संदेश लेकर आता है। ग्रामीण जनजीवन में रचा-बसा यह त्योहार किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। हरेली के दिन किसान अच्छी फसल की कामना के साथ ईष्ट देव, गोधन और खेती-किसानी में उपयोग होने वाले औजारों की पूजा करते हैं। हल, कुदाली, फावड़ा और ट्रैक्टर आदि को साफ कर गेरू-चंदन से पूजा करने की परंपरा है। हरेली तिहार ने नीम की पत्तियों और गोबर से बनी हरेली गेड़ी बांधने तथा घरों के दरवाजों पर नीम की पत्ती या डाली लगाने की परंपरा भी इस पर्व की विशेष पहचान है, जिसे सुख-शांति और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग बांस से बच्चों के लिए गेड़ी तैयार करते हैं। इस दिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़, कबड्डी, भंवरा, फुगड़ी सहित अनेक पारंपरिक खेल आयोजित किए जाते हैं।

प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि किसानों की मान्यता है कि हरेली के दिन खेती के औजारों एवं गोधन की पूजा करने से वर्षभर अच्छी फसल और खुशहाली बनी रहती है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत करते हैं,उन्होंने नागरिको से अपील कर कहा कि माँ के नाम एक पेड़ अवश्य लगाए और शहर को हराभरा बनाए।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद विद्यावती सिंह,सजान जोसफ, गुलशन साहू, मनीष कोठारी, रंजीता पाटिल, सुरूचि उमरे, सरिता चन्द्राकर, ललिता ठाकुर, सावित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर, खिलावन मटियारा, एल्डरमेन तुलसी यादव, अनूप सोनी, तेखन सिन्हा, मदन बढ़ाई, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिडिकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, हरिशंकर ठाकुर, दुर्गेश गुप्ता, के.एस. केवलानी, पंकज साहू, विनोद मांझी, सिद्धार्थ साहू एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button