ब्रेकिंग
मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया संवाद “हम सभी का मानवीय जीवन मानव सेवा के लिए होना चा... रंगोली के रंगों में सजा ‘विकसित भारत का सपना’, जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दिखाई कला जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक...
छत्तीसगढ़दुर्ग

चंडी शीतला मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

दुर्ग  : भारतीय जनता पार्टी चंडी शीतला मंडल द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर  के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दुर्ग शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द यादव जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ चंडी मंदिर में मां चंडिका की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर किया गया।

इसके पश्चात देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा चंडी मंदिर चौक से प्रारंभ होकर गोंड़पारा, शीतला मंदिर होते हुए कंकालीन मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रदेश, जिला एवं मंडल भाजपा के पदाधिकारीगण, पार्षदगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा चंडी शीतला मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

भाजपा चंडी शीतला मंडल ने इस आयोजन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button