ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

विधायक ललित चंद्राकर ने स्कूल परिसर में लगाया पौधा, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

दुर्ग | दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाऊवारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर वृक्षारोपण कर मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। और सभा को संबोधित करते हुए कहा यह अभियान प्रकृति और परिवार दोनों के प्रति श्रद्धा भाव का प्रतीक है।

पिछले वर्ष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत किया था आज अनवरत जारी है एक पेड़ मां के नाम एक नई और प्रेरणादायक पहल है।

एक पेड़ मां के नाम एक नई और प्रेरणादायक पहल है…

इसका मुख्य उद्देश्य मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देना है। इसी के तहत आज ग्राम धनोरा में सभी स्कूली बच्चों के सामूहिक प्रयास से पेड़ लगाया गया है।

आप सभी से निवेदन है कि जहां भी खाली जगह मिले अपने घर , स्कूल कालेज तालाबपार, खेत, खलिहान,अपने ऑफिस अपने अपने कार्य क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य रूप से लगाएं और धरती माता का श्रृंगार करे। साथ ही धरती माता को प्लास्टिक मुक्त करने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू ने प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बच्चों प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दिया और प्राकृति को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील किया और गांव गांव में बर्तन बैंक स्थापना के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर प्रमुख रूप से जिला पंचायत व सभापति सदस्य श्रद्धा साहू जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी बोरीगारका सरपंच चुम्मन लाल यादव पाऊवारा सरपंच मीना यादव उपसरपंच विकास साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष ऋषि देशमुख, हेमंत साहू, रानू साहू ,होमन साहू पूर्णिमा साहू विधायक प्रतिनिधि राजेश गजपाल,

खुमान साहू, शत्रुहन साहू,गणेश साहू, मेशराम तेजराम साहू, पंचगण मनीषा साहू,रेखा साहू, भारती देशमुख प्रीतम साहू, कुंती बंजारे, ज्ञानेश्वरी साहू, गणेश साहू,तेजराम साहू शाला परिवार से प्राचार्य हेमलाल जांगड़े,बीआरसी,श्रवण सिंहा प्रधान पाठक रमेश कुमार नोरके प्रधान पाठक तेजेश्वरी गौरी, शिक्षक प्रेम लाल साहू संकुल समन्वयक रंजना देशमुख शिक्षिका पूर्णिमा चंद्राकर, संतोषी साहू चेतन साहू सहित पालकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button