ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
रायपुर

बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों का रायपुर में चक्काजाम और मंत्री बंगले का घेराव

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों ने आज रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया है। इन शिक्षकों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और अपनी नौकरी बहाल करने की मांग की। उनके साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी शामिल हुए।

चक्काजाम और पुलिस बल की तैनाती

मरीन ड्राइव के सामने की सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया, जिसके कारण इलाके में लंबा जाम लग गया। पुलिस बल को तैनात किया गया और समझाइश की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपने आंदोलन को जारी रखा।

मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव

शनिवार की सुबह, बर्खास्त शिक्षकों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया। समायोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे इन शिक्षकों ने सुबह 5 बजे मंत्री के बंगले के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक समझाइश के बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं उठे, तो पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हटाया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस नेताओं का समर्थन

बर्खास्त शिक्षकों के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी से भी समर्थन मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू शुक्रवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान, महिला सहायक शिक्षकों ने दीपक बैज को राखी बांधी।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहायक शिक्षकों की मांगों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं और यह निर्णय गलत है कि इन शिक्षकों को एक झटके में नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं, तो ऐसे में शिक्षकों को बाहर करना पूरी तरह से गलत है।

आंदोलन का वर्तमान

इस समय, नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में बर्खास्त सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। कई कर्मचारी संगठनों के सदस्य और कांग्रेस नेता भी इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button