ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

ज्वेलरी दुकान मे चोरी करने वाली आरोपीया को किया गया गिरप्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस के अंतर्गत थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के टाप्स एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुजल जैन निवासी महावीर कॉलोनी, दुर्ग ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी “उपहार ज्वेलर्स” नामक सोने-चांदी की दुकान, कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:00 बजे एक महिला ग्राहक बनकर आई। महिला ने सोने के टाप्स देखने की बात कही और टाप्स को छू-छूकर देखने लगी। इसी दौरान जब दुकानदार कैलकुलेटर लेने के लिए पीछे मुड़ा, तो महिला एक जोड़ी सोने के टाप्स छुपाकर अपने पास रख ली और कुछ देर में आने की बात कहकर चली गई।

कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब सोने के टाप्स का वजन मिलान किया गया तो एक जोड़ी टाप्स (लगभग 4 ग्राम, कीमत करीब 45,000 रुपये) कम पाए गए। इस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 412/2025 धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदेही महिला बैगनी रंग की स्कूटी क्रमांक CG 07 BV 6149 से देखी गई है और चोरी किए गए टाप्स को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है। इस पर पुलिस ने रिसाली सेक्टर, भिलाई निवासी संगीता कोठारी उम्र 31 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के टाप्स एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी को गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू (क्रमांक 1439), आरक्षक रवि बिसाई (क्रमांक 1605) एवं महिला आरक्षक कीर्ति साहू (क्रमांक 183) का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button