ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम में आज से ऑनलाईन पेमेंट की प्रक्रिया शुरू..

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग ने निगम दुर्ग क्षेत्र में निवासरत करदाताओ के लिए करो की राशि का भुगतान किये जाने ऑन लाईन पेमेंट अपने मोबाईल से सीधे भुगतान करने की सुविधा आज  17 सितंबर 2024 विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर महापौर एवं आयुक्त की उपस्थिति में प्रारंभ कर दी है।
जिसके लिए कर दाताओ को अपने मोबाईल में ब्राउजर ओपन करेंगे और उसके एड्रेस बार में वेब साइट Municipal Corporation.in करेंगे। उसके बाद वेबसाईट खुल जायेगी जिसमें आप नगर निगम दुर्ग को सेलेक्ट करेंगे और उसके बाद करदाता अपने प्रापर्टी का रजिस्टर आई.डी.नंबर या मोबाईल नंबर या वार्ड का नंबर के माध्यम से अपनी प्रापर्टी के टैक्स को सर्च कर लेंगे। उसके बाद उसमें करो की जानकारी आ जायेगी और सबसे नीचे पे नाऊ का बटन होगा जिसे दबाकर संबंधित टैक्स की राशि का ऑन लाईन भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा कैश पेमेंट में भी उपलब्ध हैं। कैश पेमेन्ट में सबंधित वार्ड के ए.आर.आई या आर.एस.आई से संपर्क कर भुगतान कर सकते हैं, या घर में बैठकर उपरोक्त दिये गये निर्देशो के अनुसार भी अपना करो का भुगतान कर सकते हैं। पेमेन्ट के उपरांत उनके मोबाईल में ही रशीद जनरेट हो जायेगी जिसे वह पी.डी.एफ. बनाकर ले सकते हैं, या प्रिंट के आप्सन में जाकर रशीद को प्रिंट कर निकाल सकते हैं। इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे,विनीत वर्मा,पवन सहित राजस्व विभाग अमला मौजूद रहे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज ऑन लाईन पेमेंट की प्रक्रिया के माध्यम से अपने घर के करो का भुगतान की शुरुवात किया हूं। मैं सभी दुर्ग शहर के कर दाताओ से अपील करता हूं कि अब अनावश्यक कर दाता को इधर-उधर जाने की जरूरत नही हैं, घर बैठे आप करो का भुगतान कर सकते हैं। यह नगर निगम दुर्ग की उनके कार्यकाल की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं एवं कर दाताओ बहुत ही बड़ी सुविधा हैं।
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ऑन लाईन पेमेंट की प्रक्रिया नगर निगम दुर्ग के द्वारा विश्वकर्मा पूजा के दिन शुरू हो गयी हैं। सभी कर दाताओ से निवेदन अपील हैं कि अपनी अपनी टैक्स की राशि जमा कर नगर निगम के विकास कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button