ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़सूरजपुर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 8 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

 संवाददाता, सौरभ साहू :-

सूरजपुर/ सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाए जा रहे उच्चस्तरीय पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशन एवं पहल पर यह बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन और विकास को नई दिशा मिलने वाली है। ग्राम बिरमताल और कुस्मुसी में भूमिपूजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य  कुसुम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष  राजीव प्रताप सिंह,  रामू गोस्वामी,  मार्तण्ड साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के 16 से अधिक गांवों के लगभग 16,000 से अधिक ग्रामीण प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से दूरस्थ गांवों का जिला मुख्यालय, तहसील व जनपद मुख्यालयों के साथ संपर्क मजबूत होगा तथा बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होगी और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन, व्यापार और दैनिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button