ब्रेकिंग
खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करें... ओबीसी आरक्षण और जनगणना में ओबीसी गणना की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दुर्ग: राहगीरों से मारपीट और लूट का प्रयास, 3 आदतन आरोपी गिरफ्तार अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

फॉर्च्यूनर हादसे में बच्चे की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

दुर्ग : 29 नवंबर 2025 को हर्षित नियो सिटी, अमलेश्वर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG-08/AW/9300 के चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मारी थी, जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजन प्रार्थी वैभव शास्त्री, निवासी हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना अमलेश्वर में अप.क. 162/2025 धारा 281, 125-A, 106(1) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू, निवासी रिसाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button