ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़भिलाई

शूटर करण साव के घर पर प्रशासनिक कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोज़र

भिलाई। छावनी क्षेत्र के कैंप इलाके में बुधवार सुबह नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शूटर करण साव के मकान पर बने अवैध हिस्से को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की। हाल ही में कैंप-2 मार्केट के पास हुई फायरिंग घटना के बाद करण साव गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। इस बीच नगर निगम ने उसके घर के आस-पास किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया था, जिसके बाद कार्रवाई के लिए टीम मौके पर पहुँची।

नगर निगम व पुलिस टीम ने सुबह इलाके की घेराबंदी की और अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई देखने के लिए स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे व्यक्ति की पहचान कोई भी क्यों न हो।

फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा

भिलाई गोलीकांड मामले में पुलिस अब तक करण साव सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि करण साव ने झारखंड से तीन शूटर्स को बुलाकर विकास प्रजापति पर हमले की साजिश रची थी। विकास को बहाने से सजावट का ऑर्डर देने के नाम पर बुलवाया गया और अंधेरे क्षेत्र में उसके ऊपर गोलीबारी की गई। सौभाग्य से गोली विकास को नहीं लगी; वह मामूली रूप से बाल-बाल बच गया।

घटनास्थल से पुलिस को खाली कारतूस भी मिले, जिन्हें सबूत के रूप में जब्त किया गया है।

परिवारों के बीच पुरानी रंजिश

पुलिस जांच में यह सामने आया कि जनवरी 2024 में वाहन विवाद को लेकर 12वीं के छात्र शिवम साव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवम, करण साव का चचेरा भाई था। इस हत्या के मामले में विकास प्रजापति के रिश्तेदार राहुल प्रजापति जेल में बंद है।
शिवम की मौत के बाद ही करण साव प्रतिशोध की नीयत से शूटर्स को हायर करने की तैयारी में था। पीड़ित विकास के भाई गंगाधर प्रजापति ने भी बताया कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा है और परिवार को पहले भी धमकियाँ दी गई थीं।

पुलिस का बड़ा दावा

पूछताछ में करण साव ने स्वीकार किया है कि 14 नवंबर की रात उसी के निर्देश पर बाहरी शूटर्स ने फायरिंग की थी, पर अंधेरा अधिक होने के कारण निशाना चूक गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपियों में छावनी क्षेत्र के करण साव (27), ऋषभ त्रिलोचन साव (21), संजय (58), संतोष (58), विनय कुमार साव (66) और सुमीत कुमार (21) शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button