ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

दुर्ग जिला कोर कमेटी की बैठक में डिप्टी CM विजय शर्मा हुए शामिल: चुनाव और शासन के कामकाज पर भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा

दुर्ग। जिले के प्रभारी मंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित  दुर्ग जिला कोर कमेटी एवं जिला भाजपा पदाधिकारी की बैठक को संबोधित किया।

आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू,

जागेश्वर साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी दिनों होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा में दुर्ग जिला संगठन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की शामिल होने के लिए रणनीति तय की गई।

साथ ही आगामी दिनों होने वाले नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु पार्टी द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करते हुए जीत को लेकर आवश्यक टिप्स दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने 1 वर्ष में बेमिसाल कार्य किया है, हमने मोदी की गारंटी को पूरे देश में सबसे पहले सबसे ज्यादा पूरा किया है।

हमारी सरकार ने पूरे 1 वर्ष लगातार महतारी वंदन योजना की राशि दी है, महतारी वंदन, रामलला दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना धान खरीदी, धान बोनस, पीएससी घोटाले करने वालों पर जांच और जेल जैसे कई ऐतिहासिक कार्य हैं जिसे जनमानस के बीच लेकर जाएं।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारीगण के द्वारा शासन प्रशासन और जन समस्याओं को लेकर दिए गए आवश्यक सुझाव पर भी अमल करने की बात कही।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संगठन चुनाव को लेकर तय आवश्यक नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि जल्द ही सारे संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद सभी को पंचायत और नगरी निकाय के चुनाव में अपनी अहम भूमिका पूरी तत्परता के साथ दिखानी है।

आयोजित बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने किया एवं आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, अलका बाघमार, मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, अमिता बंजारे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा,

वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ,सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, जिला सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button