ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

उतई व नेवई क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत उतई और नेवई इलाके में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए ईरानी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर घरों में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो जाते थे। जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर हुई वारदातों में इनकी पहचान सामने आई है।

कैसे खुले गिरोह का राज?

4 नवंबर 2025 को ग्राम मर्रा निवासी तामिन बंजारे ने थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्ति सिविल कपड़ों में घर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए नशीले पदार्थों की जांच के नाम पर तलाशी लेने लगे। इसी दौरान उन्होंने आलमारी से सोने का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और झुमके चोरी कर लिए।

शिकायत के बाद उतई पुलिस ने ग्राम मर्रा, गाड़ाडीह, पाटन और रायपुर रोड पर लगे कई CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले दस्तावेजों को आसपास के थानों में सर्कुलेट किया गया, जिसके आधार पर रायपुर क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपियों की पहचान की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपी और उनका तरीका

  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—
  • मिस्कीन अली (38 वर्ष), दलदल सिवनी, रायपुर
  • महवाल अली (35 वर्ष), दलदल सिवनी, रायपुर

दोनों आरोपी चश्मा बेचने के नाम पर गांवों में घूमते थे और इसी दौरान रैकी कर घटना को अंजाम देते थे। घटना वाले दिन दोनों बिना नंबर की नीली स्कूटी एक्सेस 125 से पाटन के रास्ते ग्राम मर्रा पहुंचे और सुनसान घर को निशाना बनाया। खुद को पुलिस और पत्रकार बताकर उन्होंने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग का नाटक किया और तलाशी के बहाने अलमारी से जेवरात चुरा लिए। बाद में दोनों रायपुर लौटकर हलवाई लाइन स्थित ज्वेलर्स को चोरी का माल बेच आए और 66,000 रुपये आपस में बांट लिए।

पिछली घटनाओं में भी शामिल होने का किया खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अक्टूबर माह में नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली सेक्टर, भिलाई और मैत्रीनगर में भी इसी तरीके से लूट और चोरी की घटनाएं कर चुके हैं। उतई के गाड़ाडीह क्षेत्र में भी उन्होंने एक वारदात को अंजाम दिया था।

माल बरामद, वाहन और कपड़े भी जब्त

  • पुलिस ने आरोपियों से निम्न संपत्ति बरामद की—
  • बिना नंबर की स्कूटी एक्सेस 125, कीमत 50,000 रुपये
  • मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये
  • सोने-चांदी के जेवरात—सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, चांदी की पायल (कीमत 70,000 रुपये)
  • नगद 20,000 रुपये
  • घटना में प्रयुक्त कपड़े

जप्त मंगलसूत्र की पहचान संबंधित पीड़िता से कराई गई है।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस सफलता में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि नरेंद्र सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button