ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में दो दिवसीय विशेष अभियान: घर–घर जाकर हो रहा गणना पत्रक वितरण एवं वापसी

दुर्ग | नगर पालिक निगम/विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित करने के लिए नगर निगम दुर्ग द्वारा गणना पत्रक वितरण एवं वापसी पर केंद्रित एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय विशेष अभियान शनिवार 15 और रविवार 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर पूरे दिन जारी रहेगा।

इस अभियान के माध्यम से बीएलओ, निगम कर्मचारी, प्लेसमेंट स्टाफ तथा वार्ड सुपरवाइजर वार्ड–वार्ड जाकर गणना पत्रक वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर रहे हैं। टीम घर–घर पहुँचकर मतदाताओं को फॉर्म देती है, आवश्यक जानकारी समझाती है और मौके पर ही फॉर्म भरवाकर वापस संग्रहित कर रही है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

मतदाता सूची में सटीकता के लिए अनिवार्य दस्तावेज

गणना पत्रक की वापसी के दौरान प्रत्येक मतदाता को—2 पासपोर्ट साइज़ फोटो,आधार कार्ड की प्रति, और जन्मतिथि/जन्मस्थान प्रमाण हेतु मान्य दस्तावेज (13 विकल्पों में से कोई एक) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

इसके साथ ही वर्ष 2025 की मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पूर्व वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मतदाता अथवा उसके माता-पिता के नाम का मिलान भी किया जा रहा है। यदि नाम का मिलान नहीं होता है तो नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पहचान और पात्रता की पुष्टि करनी होगी।

लक्ष्य 4 दिसंबर 2025 तक पूरा हो गणना पत्रक संकलन

नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गणना पत्रक वितरण एवं वापसी का पूरा कार्य 4 दिसंबर 2025 तक हर स्थिति में पूरा किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और दिनभर क्षेत्रीय निगरानी की जा रही है।

मतदाताओं से अपील

नगर निगम दुर्ग ने सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे बीएलओ के आगमन पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएँ, सटीक जानकारी भरें और गणना पत्रक वापसी में पूरा सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची पूर्ण रूप से अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button