ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

भिलाई में 19 दिसंबर से “अग्रसेन प्रीमियर लीग” का आगाज: विजेता टीम को 51,000 का पुरस्कार, दर्शकों के लिए खास इनाम

भिलाई| अग्रवाल यूथ क्लब, भिलाई की ओर से 4 दिवसीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता “अग्रसेन प्रीमियर लीग” का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक किया जा रहा है। क्लब द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है,|

जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पं. दीनदयाल खेल परिसर, मिनी स्टेडियम, न्यू खुर्सीपार में आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रुपए पुरस्कार राशि व द्वितीय टीम को 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही प्रतिदिन दर्शकों, मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सिरीज को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

अग्रवाल यूथ क्लब के अध्यक्ष अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि नॉकआउट मैच पैटर्न पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में जिले के 8 टीमों के अतिरिक्त रायपुर, सरायपाली,रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

इसमें प्रतिदिन दर्शकों के लिए लक्की ड्रॉ के तहत दो चांदी के सिक्के, प्लेयर ऑफ द मैच को चांदी का सिक्का और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को स्पोर्ट्स सायकल बतौर पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन समारोह गौरव हिम्मतसिंघा के मुख्य आतिथ्य एवं बंसी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश लोहिया, संदीप अग्रवाल, योगेश राठी, नमन कोठारी, गौरव अग्रवाल व आकाश गोयल के विशेष आतिथ्य में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स दुर्ग, भिलाई रॉयल्स, गोयल स्ट्राइकर्स, एजी हॉक्स, अग्रवाल लेजेंड्स, अग्रवाल इलेवन भिलाई, अग्रवाल स्ट्राइकर्स, भिलाई गैंगस्टर्स, रॉयल चैलेंजर्स बिलासपुर, रॉयल फ्लश रायगढ़, राइसिंग स्टार रायपुर, द फोर ऐस रायपुर, अग्रवाल स्पार्टन्स रायपुर, अग्रसेन स्ट्राइकर्स रायपुर, राजनांदगांव रॉयल्स व जेएसीसी सरायपाली शामिल हैं।

प्रतियोगिता के संयोजक अंकित बंसल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही सभी से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पत्रकारवार्ता में मुख्य रूप से यूथ क्लब के सचिव निखिल अग्रवाल एवं संस्थापकद्वय दिलीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button