ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

भिलाई: गार्ड ने घर में ही की चोरी, 2 लाख रुपए और कंपनी दस्तावेज बरामद

दुर्ग/भिलाई : थाना सुपेला पुलिस ने भिलाई के ओल्ड नेहरू नगर में हुई नकबजनी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी साहू (24) ने प्रार्थी अतुल कुमार अग्रवाल के घर से 2 लाख रुपए नगद, वोटर आईडी कार्ड और कंपनी के अन्य कागजात चोरी किए थे।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अतुल कुमार अग्रवाल ने दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को शाम करीब 6:30 बजे, वह अपने कारखाने से घर लौटे। उन्होंने 2 लाख रुपए और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज एक ब्रीफकेस में रखा था और इसे अपनी पत्नी को देने के लिए प्राइवेट गार्ड सन्नी साहू को दिया।

हालांकि, गार्ड ने ब्रीफकेस को छुपा लिया और अपनी पत्नी को एक खाली ब्रीफकेस दे दिया। अगले दिन जब प्रार्थी ने ब्रीफकेस की जाँच की तो रुपए और दस्तावेज गायब पाए गए।

पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की और आरोपी सन्नी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ब्रीफकेस बरामद कर लिया।

सुपेला थाना ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1501/2025, धारा 331(4), 306 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि राजेश तिवारी, प्र.आर. अभय शुक्ला और आरक्षक आशीष साहू की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी की जानकारी:-

  • नाम: सन्नी साहू
  • पिता: मिथलेश साहू
  • उम्र: 24 वर्ष
  • पता: ग्राम शिवपुरी, वार्ड 18, आजाद चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button