ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
राजनांदगांव

बर्थडे पर दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपने जन्मदिन पर पहले अपने दोस्त को शराब पिलाया, फिर किसी बात पर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस बिच शराब के नशे में युवक ने तैश में आकर अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोपहर मनीष शर्मा अपने साथी किलेश पटेल के साथ निकला था। मनीष का जन्मदिन होने के कारण दोनों दोस्तों ने शराब एक साथ शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों युवक महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास पहुंचे। यहां शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नशे में धुत्त मनीष शर्मा ने तैश में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया गया।

मृतक के पिता ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। एएसपी राहुल शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी खैरागढ़ भाग गया था। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन पता चलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापामारी कर हत्यारे मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button