ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 आरोपियों को धारदार हथियार सहित गिरफ्तार, 22 पर आर्म्स एक्ट में कार्यवाही

दुर्ग। 24 अक्टूबर 2025 को जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए। सभी आरोपियों को धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान थाना पद्मनामपुर, सुपेला, दुर्ग, भिलाई नगर, वैशाली नगर और नंदिनी नगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों में मोहम्मद एजाज, इम्तियाज अहमद खान, मोहित ध्रुव, संजय साहू, नाबालिग सहित अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा जिले में चलाए जा रहे अभियान में अब तक कुल 22 आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा जा चुका है। साथ ही 22 अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और उम्र:

  1. मोह. एजाज, 29 वर्ष, डिपरापारा, दुर्ग
  2. इम्तियाज अहमद खान, 34 वर्ष, सुमाष नगर, दुर्ग
  3. मोहित ध्रुव, 26 वर्ष, सुभाष नगर, दुर्ग
  4. संजय साहू, 23 वर्ष, पोटिया चीफ, दुर्ग
  5. टुनटुन बौहान, 18 वर्ष, गौतम नगर, सुपेला
  6. श्याम ताण्डी, 21 वर्ष, कृष्णा नगर, सुपेला
  7. नाबालिग, सुपेला
  8. निश्रित ताण्डी, 18 वर्ष, गया नगर, दुर्ग
  9. विजय ढीमर, 20 वर्ष, गया नगर, दुर्ग
  10. भूपेन्द्र साहू, नयापारा, दुर्ग
  11. सोहेब खान, 20 वर्ष, रुआबांचा वरती, भिलाई नगर
  12. नासिर कुरैशी, 24 वर्ष, आबांबा बस्ती, मिलाई नगर
  13. आकाश दीप विश्वास, 19 वर्ष, केम्प 1, वैशाली नगर
  14. शाहबाज खान, 23 वर्ष, घासीदास नगर, जामुल
  15. प्रदीप, 19 वर्ष, ग्राम अरसनारा, नंदिनी नगर
  16. पीयूष साहू, 24 वर्ष, ग्राम असोगा

यह कार्रवाई दुर्ग पुलिस की सक्रियता और शांति बनाए रखने के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button