ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर पटरीपार में:हरित शहर: धरती का हरित श्रृंगार करने जुटे महापौर सहित जनप्रतिनिधि

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 60 पटरी पार में दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक महापौर  अलका बाघमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित वार्ड के नागरिको ने मिलकर पौधे लगाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

महापौर  बाघमार ने कहा कि वृक्षा रोपण कार्यक्रम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जो एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।

इस अवसर पर, महापौर ने सभी नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पटरी पार में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।महापौर अलका बाघमार ने कहा,आज हमारे शहर में हरियाली की सबसे अधिक जरूरत सभी अपने घर के आस पास पौधा अवश्य लगाए।

उन्होंने कहा यह अभियान पूरे देश में पर्यावरण की दिशा में अनुकरणीय पहल है, पौधारोपण के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी हमें सामूहिक प्रयास करना चाहिए तभी यह पौधे लगाना सार्थक होगा।पेड़ हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं और वे पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बता दे कि महापौर अलका बाघमार के नेतृत्व में रोपे गए पीपल, बरगद, बादम नीम एवं सिंदूर के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पूर्व महापौर  चंद्रिका चन्द्राकर,अरुण सिंह, सुरुचि उमरे,युवराज कुंजाम,पटरीपार मण्डल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा,जयश्री राजपूत,प्रमोद पाटिल ,रेवती कुटेल,सुधा सिंह,संतोष बलराम प्रीतम रमेश अनूप प्रशांत,मौसमी ताम्रकार,अंजू तिवारी यश चंद्राकर सहित नागरिकगण मौजूद रहें|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button