ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

उतई की प्लाइवुड फैक्ट्री से 7 संदिग्ध गिरफ्तार, चोरी-छिपे कर रहे थे काम

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा इन दिनों जिले में बाहर से आकर बिना किसी सूचना के रह रहे संदिग्धों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों की पतासाजी की जा रही है।

इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने उतई थाना क्षेत्र में 7 ऐसे संदिग्धों को पकड़ा है जो कि बिना किसी सूचना के यहां की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उतई थाना क्षेत्र में संचालित प्लाइवुड फैक्ट्री मारूति सिजनिंग एवं केमिकल वूड्स तथा पाण्डेय आरा मिल उतई में बाहर से आये मजदूरों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। उक्त प्लाइवुड फैक्ट्री एवं आरा मिल का निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की गई।

आरा मिल के निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि असम राज्य के कोकराझार जिले से 7 मजदूर पुलिस थाने में जानकारी दिए बिना संदिग्ध रूप से अपनी उपस्थिति छिपाकर रह रहे है।

जिनसे पुछताछ करने पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला।अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों में अबुल शेख पिता मनशुर शेख उम्र 70 वर्ष निवासी परताकखटा पार्ट 01 फाकिरग्राम जिला कोकराझार असम, छापियल हक पिता नयमुद्दीन शेख उम्र 51 वर्ष निवासी परताकखटा पार्ट 01 डोटोमा जिला कोकराझार असम,

हमिदुर रहमान पिता जारूतुल्ला शेख उम्र 42 वर्ष निवासी तितलीगुड़ी जिला कोकराझार असम, ईब्राहिम फोकिर पिता रोहिम बादशाह फोकिर उम्र 29 वर्ष निवासी हेकाइपारा चंदरापार जिला कोकराझार असम, शाहबुद्दीन शेख पिता जहानुद्दीन उम्र 42 वर्ष निवासी दूराहाटी परताकखटा पार्ट 02 जिला कोकराझार असम,

लोकमान अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्ष निवासी लश्करपार दूराहाटी परताकखटा पार्ट 02 जिला कोकराझार असम तथा आलम गिर बादशाह पिता अब्दुल हमीद शेख उम्र 27 वर्ष निवासी मुसलमान पाट 01 गोसाई गांव जिला कोकराझार असम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button