ब्रेकिंग
महापौर ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश कूटरचित हस्ताक्षर से आम मुख्तारनामा एवं जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पत्नी के नाम कराई रजिस्ट... सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार पैतृक जमीन हड़पने फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किए दस्तावेज, पत्नी के नाम कराई रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ... "वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजली महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में निवेश की जांच का दायरा बढ़ा, रायपुर और बिलासपुर के होटल-क्लब रडार पर बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 7,351 किसानों से 26,231.96 मीट्रिक टन ध... शहर के आखिरी छोर तक पहुंचेगी रोशनी, स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए नई एजेंसी को कार्यादेश जारी अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती
छत्तीसगढ़रायपुर

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया विमोचन

रायपुर  : रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने तथा ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियों से संबंधित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 11 लाख आवास पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 हितग्राहियों को उनके नए आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर सम्मानित किया तथा “मोर गांव मोर पानी “महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का विमोचन किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने गठन के तुरंत बाद अपनी प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों के लिए राशि जारी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इनमें से विगत वित्तीय वर्ष में लगभग 6 लाख आवास पूर्ण किए गए, जो एक वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास पूर्ण करने की उपलब्धि है। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम 100 दिनों (1 अप्रैल से 9 जुलाई) में ही 1 लाख 51 हजार आवास पूर्ण किए गए हैं। अर्थात प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,500 से अधिक आवास पूर्ण किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यो पर एक पुस्तिका विमोचित की गई। उल्लेखनीय है कि यह महाअभियान 24 अप्रैल 2025 को पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किया गया था। जनभागीदारी आधारित इस अभियान के अंतर्गत पूर्ववर्ती महात्मा गांधी नरेगा एवं वर्तमान वीबी- जीरामजी के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक लाख से अधिक जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत आजीविका डबरी, नवा तरिया, कंटूर ट्रेंच सहित विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण कर जल संरक्षण, भूजल संवर्धन एवं ग्रामीण आजीविका को नई दिशा दी जा रही है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन कुमार अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव  ऋचा शर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक  तारन प्रकाश सिन्हा  सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button